अपनी खुद की परीक्षाएँ बनाइए
bab.la एक संवादात्मक वेबसाइट है: हम सब लोगों से मिलना चाहते है! bab.la पर आप अलग विषयें पर अपनी खुद की परीक्षाएँ बना सकते हैं (जैसे व्याकरण परीक्षा, शब्द परीक्षा, इत्यादि) और अपने दोस्तों को, रिश्तेदारों को या छात्रों को भेज सकते हैं. आपकी परीक्षाओं से लोग उस देश में जाने से पहले थोडी पढ़ाई कर सकते हैं, या अपना शब्द संग्रह बढ़ा सकते हैं, या नई भाषाएँ सीख सकते हैं.
परीक्षा बनाने के लिए आप का रेजिस्टर्ड प्रयोक्ता होना जरूरी है. लॉगिन करने के बाद बायें तरफ लिंक दिखाई देगी परीक्षा बनाने के लिए.
परीक्षा बनाने के लिए आपको दो कदम लेने पडेंगे: पहले कदम में, आप परीक्षा के बारे में एक वर्णन लिख पाएँगे. दूसरे कदम में, आप सवाल लिख पाएँगे.

परीक्षा बनाइए एक विभाग चुनकर (जैसे व्याकरण, शब्द संग्रह, संवाद) और कक्षा चुनकर (नौसिखिया, उन्नत, निपुण, इत्यादि). फिर अपने परीक्षा के लिए जो मुख्य शब्द है वो लिखिए (जैसे जर्मन संवाद, संभाषण, व्यवहार, इत्यादि). वर्णन से दूसरे प्रयोक्ताओं को मदद होती है सही परीक्षा ढूंढने में.

आप परीक्षा में चाहिए उतने सवाल रख सकते है. आप अनेक चुनाव सवाल या रिक्त स्थान वाले सवाल पूछ सकते है. अनेक चुनाव सवाल के लिए बस सवाल लिखिए और उसके सही और गलत जवाब. हमारी सिफारिश है कि आप कम से कम दो गलत जवाब लिखे, ताकि लोग सिर्फ अंदाज़ से सही जवाब ना दे सके. आपके जवाब हर सवाल के लिए चुनाव के रूप में आएंगे. अनेक चुनाव सवाल की पद्धति शब्द संग्रह शिक्षक के लिए अच्छी है. रिक्त स्थान वाले सवालों के लिए बस सवाल या वाक्य लिखना, फिर जो शब्द 'रिक्त स्थान' में होना चाहिए उसे चुन लीजिए और डिब्बे के उपर 'खाली' पर दबाइए. इस प्रकार के सवाल व्याकरण की पढाई करने के लिए उपयुक्त होते है. जब आपने सवाल पूरा किया है, "अगला पन्ना" पर दबाने से अगला सवाल दिखाया जाएगा.
जब आपने सब सवाल लिख लिए है, "परीक्षा निश्चित करना" पर दबाइए, परीक्षा उपर डालने के लिए. सब सवालोंका फिर से जांच किया जाएगा. अगर आप कोई बदल करने चाहते है, "सम्पादन" पर दबाइए. "परीक्षा प्रकाशित करना" पर दबाने से परीक्षा bab.la पर आ जाएगी और दूसरे प्रयोक्ताओं के लिए तुरंत उपलब्ध होगी.
परीक्षा प्रकाशित करने के बाद, एक नया पन्ना सीधे लिंक, बुकमार्क और ईमेल यंत्रों के साथ, दिखाई देगा. आप सीधे लिंक से परीक्षा आपकी वेबसाइट पर डाल सकते हैं. बुकमार्क से आप अपनी परीक्षाएँ अच्छी तरह रच सकते हैं, और इससे दूसरे प्रयोक्ताओं के लिए परीक्षा ढूंढना आसान बनता है. आप अपनी परीक्षा अपने दोस्तों को, रिश्तेदारों को या छोत्रों को भी भेज सकते हैं, ईमेल यंत्र के ज़रिये.